कन्नौज: मिशन शक्ति अभियान के पाँचवे फेज़ के तहत जिले में हाट, बाजारों, स्कूल और गर्ल्स कॉलेज में पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार जागरूकता फैला रही हैं। लगातार सभी थानों में गठित टीमें साइबर क्राइम को लेकर विशेष जागरूकता फैला रही हैं। मिशन शक्ति केंद्र व महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं और कानूनों के बारे में भी बताया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार खुद लगातार चल रहे अभियानों की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में गठित महिला सुरक्षा दल मिशन शक्ति अभियान फेज़ 5.0 के तहत महिला, बालिकाओं को जागरूक कर रहा है। विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केंद्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है।
![]() |
| The Kannauj News |
सदर कोतवाली की मिशन शक्ति, एन्टी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 181, 1930, 1076, 1098 के बारे में जानकारी दी।
