छिबरामऊ में निकाली गई खाटूश्याम की 11000 निशान की भव्य निशान यात्रा

 .

 छिबरामऊ : छिबरामऊ में निकाली गई खाटूश्याम की निशान यात्रा, हजारों श्रद्धालु और भाजपा नेता शामिल, खाटूश्याम के जयकारों से गूंज उठा नगर। जानकारी के लिए आपको बता दें, छिबरामऊ शहर में 11 हजार निशान के साथ खाटू श्याम यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 11:11 बजे प्राचीन कालिका देवी मंदिर से शुरू हुई। इसमें हजारों श्याम प्रेमी शामिल हुए। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विशुनगढ़ रोड रामलीला ग्राउंड में मंदिर तक पहुँची। 

The Kannauj News 

श्याम प्रेमी 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' का जयकार लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री और वर्तमान विधायिका अर्चना पांडे ने किया। यात्रा में डीजे, बाबा का बुलडोजर, खाटूश्याम की जोत और खाटू श्याम प्रभु का रथ शामिल था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए बाबा की जयकार कर रहे थे। जिसमें विकास, अन्नू, अमन, विमलेश गुप्ता संकल्प गुप्ता ने बाबा की ज्योति की सेवा कर यात्रा को सफल बनाया। मंदिर में निशान समर्पण की व्यवस्था खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे, पुनीत दुबे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी सहित अन्य सेवादारों ने संभाली।

Tags
3/related/default